पलामू: अचानक नौडिहा बाजार थाना पहुंच गए डीएसपी, मचा हड़कंप, गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था....

नौडिहा बाजार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) प्रशांत कुमार ने रविवार को नौडिहा बाजार थाना का वार्षिक निरीक्षण किया।

पलामू: अचानक नौडिहा बाजार थाना पहुंच गए डीएसपी, मचा हड़कंप, गिरफ्तारी, कानून-व्यवस्था....
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 06, 2026, 6:31:00 PM

पलामू: नौडिहा बाजार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) प्रशांत कुमार ने रविवार को नौडिहा बाजार थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना के अभिलेखों, अपराध पंजी, लंबित मामलों की प्रगति, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत (लॉक-अप), सीसीटीवी व्यवस्था, आगंतुक पंजी, थाना परिसर की स्वच्छता तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीएसपी ने लंबित कांडों के त्वरित अनुसंधान, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने जन शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने तथा पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।

डीएसपी प्रशांत कुमार ने सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम नागरिकों के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार करने, पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई, अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने पर भी बल दिया।

निरीक्षण के दौरान सर्कल इंस्पेक्टर द्वारिका राम, थाना प्रभारी नीरज कुमार सहित नौडिहा बाजार थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल के जवान उपस्थित रहे।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM