उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला, बैरंग लौटे मरीज

उप स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला, बैरंग लौटे मरीज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 5:25:00 PM

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था का एक यूनिक चेहरा सामने आया है। उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए पहुंचे लोगों का स्वागत वहां लगे ताले ने किया। जिसके कारण निराश होकर मरीजों को लौटना पडा। पूरा मामला पलामू जिले का है। 

राज्य केपलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत ताल पंचायत स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी बंद मिलने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर ताला लटका रहने से ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। केंद्र पर इलाज के लिए पहुंची कसमार निवासी पूनम देवी ने बताया कि वह लगातार दूसरे दिन उपचार के लिए उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचीं, लेकिन दोनों दिन केंद्र बंद मिला। उन्होंने कहा कि इलाज नहीं मिलने के कारण उन्हें बिना उपचार के ही घर लौटना पड़ा, जिससे काफी परेशानी हुई।

वहीं इस गंभीर मामले पर उप स्वास्थ्य केंद्र के सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) प्रमोद उरांव ने बताया कि विभागीय बैठक में शामिल होने के कारण स्वास्थ्य केंद्र बंद रहा। उन्होंने कहा कि बैठक के कारण केंद्र पर नियमित सेवाएं संचालित नहीं हो सकीं। इधर, ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि विभागीय बैठक, प्रशिक्षण या अन्य प्रशासनिक कार्यों के दौरान भी मरीजों के उपचार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उनका कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं बाधित होने से ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM