महंगाई और बदहाल सड़क से बेहाल मेदिनीनगर सब्जी मंडी, बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट

महंगाई और बदहाल सड़क से बेहाल मेदिनीनगर सब्जी मंडी, बढ़ते दामों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 6:35:00 PM

पलामू जिले की मेदिनीनगर शहर की प्रमुख सब्जी मंडी इन दिनों दोहरी मार झेल रही है। एक ओर सब्जियों की लगातार बढ़ती कीमतों ने आम उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, वहीं दूसरी ओर मंडी की जर्जर सड़क खरीदारों, दुकानदारों और वाहन चालकों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। बरसात के कारण सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने से आवागमन जोखिमभरा हो गया है।

स्थानीय विक्रेताओं के अनुसार पिछले एक सप्ताह में प्याज के दाम में लगभग 10 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है। टमाटर 30 रुपये प्रति किलो तथा चुकंदर 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। वहीं 20 रुपये में केवल चार नींबू मिल रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का असर अन्य खाद्य पदार्थों पर भी पड़ रहा है। गर्मी और बरसात के मौसम में सत्तू सहित अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम भी बढ़े हैं। दूसरी ओर मंडी की सड़क की बदहाली लोगों की परेशानी और बढ़ा रही है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से यह पहचानना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां? प्रतिदिन हजारों लोग इसी मार्ग से मंडी पहुंचते हैं, लेकिन वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क पूर्व मंत्री एवं विधायक कृष्णानंद त्रिपाठी के कार्यकाल में बनी थी। इसके बाद इसके पुनर्निर्माण या व्यापक मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। दुकानदारों ने यह भी सवाल उठाया कि मंडी में प्रतिदिन शुल्क वसूले जाने के बावजूद सड़क, सफाई और जलनिकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक क्यों नहीं है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने नगर निगम से शीघ्र सड़क की मरम्मत, जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने तथा मंडी की मूलभूत सुविधाओं में सुधार की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो बरसात के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ सकती है।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM