घर में बन रहा था अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा

घर में बन रहा था अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 7:26:00 PM

राज्य के पलामू जिले से खबर है। यहां पुलिस ने एक घर में छापा मारकर अवैध तरीके से शराब बनाने के उपकरण और स्टीकर को बरामद किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना मिलने के बाद की। मामले में शराब के तस्कर फरार बताये जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मिली खबर के अनुसार जिले के मेदिनीनगर में सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी को यह सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के नजदीक एक घर में शराब को अवैध तरीके से बनाने का धंधा चल रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा। वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अफजाल अंसारी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि पोखराहा में कुछ शराब तस्करों द्वारा शराब बनाने और बेचने का काम किया जा रहा है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई। 

पुलिस ने मौके से शराब बनाने वाले उपकरण और स्टीकर को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि शराब तस्कर अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। पुलिस शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है साथ ही पुलिस इस पूरे गिरोह के नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि यहां बनने वाली शराब की सप्लाई कहां कहां होती थी और इसमें और कौन कौन शामिल हैं।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM