सडक हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर किया हमला, जवानों के टेंट का किया यह हाल

सडक हादसे में मौत, गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर किया हमला, जवानों के टेंट का किया यह हाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 25, 2026, 7:01:00 PM

झारखंड के पलामू जिले से बडी खबर है। यहां सडक हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस की चौकी पर ही धावा बोल दिया। आक्रोशित लोगों ने इस दौरान जमकर अपनी भडास निकाली। स्थानीय लोगों के द्वारा अचानक किए गए इस कृत्य के बाद मौके पर काफी देर तक अफरातफरी मची रही। इस दौरान लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा में बुधवार को सड़क हादसा हो गया। हादसे में माजीद आलम की मौत हो गयी। बताया जा रहा है घटना मेदिनीनगर- पांकी मुख्य पथ स्थित पोखराहा चौक नेशनल हाईवे फोरलेन सड़क पर गुरुवार की दोपहर घटी। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से माजीद आलम की मौत हो गयी। मृतक पांकी का निवासी था। 

इधर सडक दुर्घटना में मौत होने के बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी पर हमला कर दिया। लोगों ने चौकी में जवानों के रहने के लिए लगाए गए टेंट को नोचकर क्षतिग्रस्त कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मेदिनीनगर की पूर्व मेयर प्रत्याशी आयशा सिंह ने सीएम हेमंत सोरेन व विधायक आलोक चौरसिया के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाये। पूरी घटना के दौरान अफरा तफरी का माहौल बना रहा।

पलामू से विकास की रिपोर्ट

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM