अवैध हथियार के साथ शातिर गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले

अवैध हथियार के साथ शातिर गिरफ्तार, दर्ज हैं कई मामले
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 07, 2026, 9:34:00 PM

पलामू जिला मुख्यालय के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत दो नंबर टाउन कुम्हार टोली में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नितेश शर्मा उर्फ राहुल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि टाउन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अपराधी हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की मंशा से इलाके में घूम रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल छापेमारी कर दो नंबर टाउन कुम्हार टोली में घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं और वह कई बार जेल भी जा चुका है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पर रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने के आरोप भी हैं।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट एवं रंगदारी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराधियों एवं अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM