लोहरदगा में कांग्रेस की बैठक, SIR अभियान को सफल बनाने पर मंथन

लोहरदगा में कांग्रेस की बैठक, SIR अभियान को सफल बनाने पर मंथन

लोहरदगा में कांग्रेस की बैठक, SIR अभियान को सफल बनाने पर मंथन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 20, 2026, 4:57:00 PM

लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को लेकर कांग्रेस संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पंचायत स्तर पर हुई इस बैठक में मंडल कांग्रेस अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष और पार्टी के बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने, पात्र मतदाताओं तक सहायता पहुंचाने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तय करना रहा।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं लोहरदगा जिला प्रभारी आलोक कुमार दूबे ने चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभा रहे पार्टी के बीएलए-2 कार्यकर्ताओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू के मार्गदर्शन में झारखंड में कांग्रेस कार्यकर्ता मतदाताओं को निर्वाचन संबंधी प्रक्रियाओं में सहयोग देकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत 30 जून से 29 जुलाई तक गणना अवधि निर्धारित की गई है। इस दौरान आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और राजनीतिक दलों के अधिकृत बीएलए-2 के बीच नियमित समन्वय बैठकें आयोजित की जाएंगी।

आलोक दूबे ने बताया कि 30 जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ और बीएलए-2 की संयुक्त बैठक होगी। उन्होंने पार्टी के सभी बीएलए-2 को इसमें अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश देते हुए कहा कि वे मतदाताओं को आवेदन प्रपत्र भरने, जरूरी दस्तावेजों की जानकारी देने और निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखेर भगत ने कहा कि एसआईआर अभियान के दूसरे चरण को सफल बनाने के लिए जल्द ही जिले के सभी बीएलए-2 के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया, निर्वाचन संबंधी नियमों और मतदाताओं की सहायता के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने यह भी बताया कि बीएलए-2 कार्यकर्ताओं को पहचान पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे वे बीएलओ के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर सकें और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाया जा सके। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मतदाता जागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता तृतीय प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धदेव उरांव ने की। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता मोहन दूबे, नेसार अहमद, मोमिन अंसारी, रविंद्र सिंह, विनोद सिंह और रुबी देवी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM