मंत्री के लिए सीओ ने लगाया छाता, शुरू हुई सियासत

मंत्री के लिए सीओ ने लगाया छाता, शुरू हुई सियासत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 07, 2026, 7:08:00 PM

झारखंड के जामताड़ा जिले से एक वीडियो सामने आने के बाद प्रशासनिक शिष्टाचार और अफसरशाही की हद को लेकर नई बहस शुरू हो गई है। दरअसल स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के जामताड़ा जिले के बिरगांव, पंजनिया पंचायत दौरे का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो में बारिश के दौरान मंत्री को भीगने से बचाने के लिए अंचलाधिकारी सह प्रभारी बीडीओ अविश्वर मुर्मू खुद छाता लेकर उनके साथ तेज कदमों से चलते नजर आ रहे हैं। अब इसी वायरल वीडियो पर सियासत शुरू हो गयी है। बीजेपी ने सीधे सीधे निशाना साध दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी जब पंचायत के निरीक्षण पर निकले थे, तब अचानक मौसम ने करवट ले ली और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अंचलाधिकारी ने मंत्री के ऊपर छाता तान लिया और पूरे रास्ते उनके साथ-साथ चलते रहे। देखते ही देखते यह वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसके वायरल होते ही कई तरह की प्रतिक्रिया भी सामने आने लगी है। 

एक तरफ जहां कुछ लोगों का कहना है कि वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत अधिकारी का यह कर्तव्य बनता है कि दौरे के दौरान मंत्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बारिश में छाता देना उसी का एक हिस्सा है। वहीं दूसरे लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या एक अंचलाधिकारी का काम सिर्फ कागज और फाइल देखना नहीं है? जनता की समस्याएं सुनना नहीं है? एक जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी का इस तरह पीछे-पीछे दौड़ना प्रशासनिक गरिमा के खिलाफ है। जबकि बीजेपी ने इसपर कडी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमित शरण ने कहा है कि इस तरह की तस्वीरें झारखंड में अफसरशाही और सत्ता के बीच के फर्क को मिटा रही हैं। 

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि सीअ-बीडीओ जैसे जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी अगर जनता की समस्याएं छोड़कर वीआईपी के लिए छाता-ड्यूटी करेंगे तो आम लोगों का काम कौन देखेगा? सुमित शरण ने कहा कि यह घटना इस बात का प्रतीक है कि आज अधिकारी जनता के सेवक कम और नेताओं के ज्यादा बनते जा रहे हैं। भाजपा ने मांग की है कि प्रशासन अपनी मूल भूमिका में लौटे और जनता के प्रति जवाबदेह बने। फिलहाल जिला प्रशासन की ओर से इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM