जामताड़ा में बीच सड़क युवक पर हमला, माथे पर तानी पि*स्तौल

जामताड़ा में बीच सड़क युवक पर हमला, माथे पर तानी पि*स्तौल

जामताड़ा में बीच सड़क युवक पर हमला, माथे पर तानी पि*स्तौल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 24, 2026, 5:35:00 PM

जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कुरावा गांव स्थित आजाद चौक पर मंगलवार रात करीब आठ बजे चार अज्ञात बदमाशों द्वारा एक युवक पर किए गए हमले से इलाके में सनसनी फैल गई। दो मोटरसाइकिलों पर पहुंचे हमलावरों ने बीच सड़क पर युवक की कार रुकवाई, उसके साथ मारपीट की और कथित तौर पर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के कठडाबर गांव निवासी जहीर अंसारी अपनी ससुराल कुरावा जा रहे थे। जैसे ही वह आजाद चौक के पास पहुंचे, दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने उनकी कार को घेरकर रोक लिया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावरों ने पहले अभद्र व्यवहार किया और फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कार के पिछले हिस्से की दाहिनी ओर का शीशा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

जहीर अंसारी ने बताया कि मारपीट के दौरान एक बदमाश ने उनके माथे पर पिस्तौल तान दी। शोर सुनकर जब आसपास के लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी हथियार दिखाकर डराया। इसी अफरातफरी का फायदा उठाकर जहीर किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे।

पीड़ित के अनुसार, सभी हमलावर हेलमेट पहने हुए थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं है, इसलिए हमले की वजह फिलहाल उनकी समझ से बाहर है।

दूसरी ओर, जहीर अंसारी के ससुर और सीएसपी संचालक गफूर अंसारी ने आशंका जताई कि घटना का वास्तविक निशाना संभवतः वे स्वयं थे। उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की है। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) वसीम रजा घटनास्थल पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष गुलाम अंसारी ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कड़ी कार्रवाई आवश्यक है।

जामताड़ा से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM