फुटबॉल मैदान में दिखी दबंगई, पुलिस ने ऐसे दिया जवाब!

फुटबॉल मैदान में दिखी दबंगई, पुलिस ने ऐसे दिया जवाब!

फुटबॉल मैदान में दिखी दबंगई, पुलिस ने ऐसे दिया जवाब!
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 19, 2026, 4:23:00 PM

जामताड़ा जिले के बिंदापाथर थाना क्षेत्र में फुटबॉल खेलने के दौरान हुए विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब एक युवक पर देशी कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, मुड़ाबहाल गांव निवासी 20 वर्षीय उज्ज्वल पंडित ने 18 जून को बिंदापाथर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पुरानी रंजिश के चलते बलियापुर फुटबॉल मैदान में बड़देही गांव के रवि महतो, परितोष गोराई और अन्य लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान रवि महतो ने देशी कट्टा निकालकर डराने-धमकाने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी दी।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नाला) किशोर तिर्की की निगरानी में एक विशेष जांच दल गठित किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रवि महतो (19) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने घटना में इस्तेमाल किए गए देशी कट्टे को छिपाने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर सालपातड़ा के पास सड़क किनारे झाड़ियों से लोहे का बना एक देशी कट्टा बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद बिंदापाथर थाना में कांड संख्या 30/2026 दर्ज करते हुए आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)ए, 26 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में नामजद दूसरे आरोपी परितोष गोराई (18) को भी 19 जून को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों आरोपी बड़देही गांव के निवासी हैं और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक अनुज कुमार, सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र कुमार, हवलदार कैलाश चंद्र शाह, आरक्षी विनय मुर्मू और चालक हवलदार पंकज कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों पर भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जामताड़ा से संतोष की रिपोर्ट.

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM