केरेडारी मुख्यालय मैदान में हजारों ग्रामीणों का धरना, सरकार व पदाधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी

केरेडारी मुख्यालय मैदान में हजारों ग्रामीणों का धरना, सरकार व पदाधिकारियों को सुनाई खरी-खोटी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 10, 2026, 5:21:00 PM

हजारीबाग जिले में शुक्रवार को भूमि अधिकार एवं सामाजिक न्याय समिति के बैनर तले केरेडारी अंचल कार्यालय परिसर स्थित मुख्यालय मैदान में हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चले इस धरने में पतरातू, बड़कागांव और केरेडारी क्षेत्र के विस्थापित एवं प्रभावित परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

धरना स्थल पर ग्रामीणों ने झारखंड सरकार और स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी बातें रखी। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वर्षों से दिए जा रहे मांग पत्रों के बाद भी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने सरकार को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि "जल, जंगल, जमीन" पर उनका अधिकार है और इसे किसी कीमत पर छीना नहीं जा सकता। धरने में ग्रामीणों ने अपनी कई मांगों को रखा।  भूमि अधिकार एवं सामाजिक न्याय समिति के संयोजक विकाश कुमार महतो और मुख्य संरक्षक दर्शन गंझू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 6 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इन मांगों में हैदेगिर हाई स्कूल भवन से पुलिस पिकेट हटाकर 10+2 की पढ़ाई शुरू करने, बुंडू एवं पताल ईस्ट कोल ब्लॉक रद्द करने, अवैध भूमि बंदोबस्ती पर रोक लगाकर पहले की अवैध बंदोबस्ती रद्द करने, विशेष शिविर लगाकर भूमि अभिलेख की त्रुटियां सुधारने बचरा व किचटो पंचायत को पुनः केरेडारी प्रखंड में शामिल करने और सरकारी योजना समान रूप से सभी पंचायतों में वितरित की जाने शामिल थी।  

ग्रामीणों ने पोस्टर और बैनर के जरिए शिक्षा में बाधा बंद करो, विद्यालय से पुलिस पिकेट हटाओ, SM स्टील वापस जाओ, RCR स्टील कंपनी वापस जाओ और कोयला स्वाभिमान है, कोयला नहीं जीवन चाहिए जैसे नारे भी लगाए। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर सरकार ने 10 दिनों के अंदर मांगों पर कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। 

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM