गिरिडीह: तालाब में डूबने से बच्ची समेत दो की मौत, एक गंभीर को किया गया रेफर

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के भिखी गांव में शुक्रवार को दशकर्म का स्नान करने गई एक महिला और 17 वर्षीय अंजली कुमारी की मौत हो गई।

गिरिडीह: तालाब में डूबने से बच्ची समेत दो की मौत, एक गंभीर को किया गया रेफर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 6:54:00 PM

गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के भिखी गांव में शुक्रवार को दशकर्म का स्नान करने गई एक महिला और 17 वर्षीय अंजली कुमारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि गांव के तालाब में महेंद्र यादव की 45 साल की पत्नी कालवतिया देवी, गांवा के पिहरा निवासी विजय यादव की 17 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी और बहादुर यादव की 45 साल की पत्नी शिखा कुमारी दशकर्म का स्नान करने के लिए गई थी। 

नहाने के क्रम में तीनों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। इस दौरान सिखा कुमारी किसी तरह खुद को बचाने में सफल रही। जबकि कालवतिया देवी और अंजलि कुमारी की नदी में डूबने से मौत हो गई।घटना की जानकारी गांव में फैलते ही नदी तट पर भीड़ जमा हो गई। 

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर ग्रामीणों से पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों के सहयोग से तीनों को बाहर निकाला गया और स्वास्थ केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर काजिम खान ने अंजली कुमारी और कलावतिया देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि सिखा कुमारी का इलाज चल रहा है।

गिरिडीह से शुभम कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM