2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित

2.23 लाख लाभुकों के खातों में तीन माह की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि हस्तांतरित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 06, 2026, 10:04:00 PM

झारखंड के गढ़वा जिले में जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जिले के 2,23,001 लाभुकों के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अप्रैल, मई एवं जून माह की सम्मान राशि सफलतापूर्वक हस्तांतरित कर दी गई है। इससे जिले की बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं को समय पर आर्थिक सहायता का लाभ प्राप्त हुआ है।

इस संबंध में सामाजिक सुरक्षा कोषांग की ओर से बताया गया कि सभी स्वीकृत लाभुकों के बैंक खातों में योजना की राशि अंतरित कर दी गई है। लाभुकों से अपने बैंक खाते की जांच करने तथा किसी भी प्रकार की तकनीकी अथवा बैंकिंग संबंधी समस्या होने पर संबंधित प्रखंड कार्यालय या सम्बंधित बैंक से संपर्क करने की अपील की गई है। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का उद्देश्य पात्र महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करना तथा उन्हें सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। योजना के तहत निर्धारित समय-सीमा में सम्मान राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग निरंतर कार्य कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत यह राशि उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी पशुपति नाथ मिश्रा के निर्देशन में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा सफलतापूर्वक हस्तांतरित की गई। जिला प्रशासन ने सभी लाभुकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा केवल आधिकारिक माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं पर ही विश्वास करें। योजना से संबंधित किसी भी जानकारी या सहायता के लिए संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा सामाजिक सुरक्षा कोषांग से संपर्क किया जा सकता है।

गढवा से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM