लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सुनील मीणा को जमशेदपुर जेल में किया गया शिफ्ट, ये है वजह

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सुनील मीणा को जमशेदपुर जेल में किया गया शिफ्ट, ये है वजह

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े सुनील मीणा को जमशेदपुर जेल में किया गया शिफ्ट, ये है वजह
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 11, 2025, 2:15:00 PM

लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़े सुनील मीणा को अब सुरक्षा कारणों के मद्देनज़र जमशेदपुर की घाघीडीह सेंट्रल जेल में स्थानांतरित किया जाएगा।

वर्तमान में मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा रामगढ़ जेल में बंद थे, लेकिन जेल प्रशासन ने उनकी सुरक्षा को लेकर वहां रखना जोखिमपूर्ण माना। इसके बाद प्रशासन ने उन्हें जमशेदपुर के अति सुरक्षित केंद्रीय कारागार में शिफ्ट करने की सिफारिश की। झारखंड जेल विभाग के आईजी ने इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए तत्काल प्रभाव से शिफ्टिंग प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया।

झारखंड का पहला विदेश से प्रत्यर्पित अपराधी

मयंक सिंह को अजरबैजान से प्रत्यर्पित कर झारखंड लाया गया था। वह राज्य का पहला ऐसा अपराधी है जिसे विदेश से गिरफ्तार कर लाया गया। प्रत्यर्पण के बाद उन्हें रामगढ़ जेल में रखा गया था, जहां उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही थी।

कई गंभीर मामलों में शामिल

मयंक सिंह पर हजारीबाग जिले के बड़कागांव और उरीमारी थाना क्षेत्रों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इनमें बड़कागांव थाना कांड संख्या 198/21, 252/21, 256/21, 287/23, 208/23 और उरीमारी ओपी कांड संख्या 196/21, डाड़ीकला ओपी कांड संख्या 182/23 शामिल हैं। सभी मामलों में IPC की धारा 385 और 387 (जबरन वसूली) के तहत आरोप लगाए गए हैं। पुलिस इन मामलों की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM