यात्रा से पहले जरूर देखें! रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का परिचालन

यात्रा से पहले जरूर देखें! रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का परिचालन

यात्रा से पहले जरूर देखें! रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का परिचालन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 22, 2026, 6:07:00 PM

रेल यात्रियों को 23 से 27 जून 2026 के बीच यात्रा की योजना बनाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी। धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है। इस अवधि में 14 ट्रेनों का संचालन पूरी तरह रद्द रहेगा, जबकि 16 लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। साथ ही, बरवाडीह स्टेशन पर कुछ प्रमुख ट्रेनों का ठहराव भी निर्धारित दिनों के लिए समाप्त कर दिया गया है।

रेलवे के अनुसार यह तकनीकी कार्य बरवाडीह स्टेशन पर सिग्नलिंग और ट्रैक व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, आधुनिक और दक्ष बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस कारण प्रभावित रेलखंड पर सामान्य परिचालन संभव नहीं होगा।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

एनआई कार्य के दौरान बरकाकाना, बरवाडीह, डेहरी ऑन सोन, चुनार, गोमो और वाराणसी के बीच चलने वाली कई पैसेंजर और मेमू सेवाएं प्रभावित रहेंगी। जिन ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनमें बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (53357), बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (53611 और 53349), बरवाडीह-चुनार पैसेंजर (53351), गोमो-बरवाडीह पैसेंजर (53347), बरकाकाना-वाराणसी मेमू (63557), डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर (53358), चुनार-बरवाडीह पैसेंजर (53352), बरवाडीह-गोमो पैसेंजर (53348), वाराणसी-बरकाकाना मेमू (63358) तथा रांची-सासाराम एक्सप्रेस (18635) और सासाराम-रांची एक्सप्रेस (18636) शामिल हैं।

रेलवे ने जानकारी दी है कि इस दौरान 16 एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें झारखंड एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, बनारस एक्सप्रेस और भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें मूरी, बोकारो, गोमो, गया, सोननगर और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी।

बरवाडीह स्टेशन पर अस्थायी रूप से नहीं होगा ठहराव

23 से 27 जून के बीच बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का निर्धारित ठहराव भी निरस्त कर दिया गया है। प्रभावित ट्रेनों में 08611 संतरागाछी-अजमेर स्पेशल (22 जून), 18613 रांची-चोपन एक्सप्रेस (25 और 27 जून), 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस (24 और 26 जून), 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस (23 से 27 जून), 18009 संतरागाछी-अजमेर एक्सप्रेस (26 जून) और 14021 पुरुलिया-आनंद विहार एक्सप्रेस (26 जून) शामिल हैं। इन ट्रेनों के यात्रियों को बोर्डिंग और उतरने के लिए डाल्टनगंज या मंगरा स्टेशन का उपयोग करना होगा।

धनबाद मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की पुष्टि कर लें और आवश्यकता पड़ने पर वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था भी सुनिश्चित करें। रेलवे का कहना है कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में अधिक सुरक्षित और बेहतर रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM