धनबाद : देर रात बमबाजी से दहला इलाका, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद : देर रात बमबाजी से दहला इलाका, जांच में जुटी पुलिस

धनबाद : देर रात बमबाजी से दहला इलाका, जांच में जुटी पुलिस
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Jun 20, 2026, 11:06:00 AM

धनबाद जिले के रामकनाली ओपी क्षेत्र में शनिवार देर रात एक घर पर बम फेंके जाने की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। अज्ञात बदमाशों ने कृषि बाजार में कार्यरत कमलेश्वर बेलदार के आवास को निशाना बनाया। विस्फोट की तीव्रता से घर का मुख्य दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार, रात के समय अचानक हुए जोरदार धमाके से घर के भीतर मौजूद परिवार के सदस्य घबरा गए। आवाज सुनते ही सभी बाहर निकले, लेकिन तब तक हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। घटना के बाद आसपास के लोग भी घर के बाहर जमा हो गए और पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।

पीड़ित कमलेश्वर बेलदार ने बताया कि उन्हें इस हमले की कोई स्पष्ट वजह समझ नहीं आ रही है। उनका कहना है कि उनका किसी राजनीतिक गतिविधि, व्यक्तिगत विवाद या अवैध कारोबार से कोई संबंध नहीं है। ऐसे में यह सवाल बना हुआ है कि आखिर उनके घर को ही क्यों निशाना बनाया गया।

घटना के बाद स्थानीय स्तर पर विभिन्न तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि हमलावरों का उद्देश्य क्या था और इस वारदात के पीछे कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हो सका है।

मामले में कमलेश्वर बेलदार की लिखित शिकायत मिलने के बाद रामकनाली ओपी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अज्ञात आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM