धनबाद रेलवे जोन बनाने की उठी मांग, संसदीय समिति की हुई मीटिंग

धनबाद रेलवे जोन बनाने की उठी मांग, संसदीय समिति की हुई मीटिंग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 08, 2026, 5:41:00 PM

धनबाद को रेलवे जोन बनाने की मांग जोर पकडने लगी है। धनबाद मंडल संसदीय समिति की बैठक में शामिल हुए जनप्रतिनिधियों ने नई ट्रेने, ट्रेनों का ठहराव, ट्रेनों का विस्तार,फेरे बढ़ाने,यात्री सुविधा समेत जनहित के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया साथ ही धनबाद को रेलवे जोन बनाने की भी मांग उठाई गई। जनप्रतिनिधियों का मानना है कि धनबाद रेल मंडल जो कि सबसे अधिक राजस्व और कोयला लदान देने वाले मंडलों में से एक है, जिसके कारण धनबाद को जोन बनाने से यहाँ के विकास को रफ्तार मिलेगी।  

दरअसल बुधवार को धनबाद डीआरएम कार्यालय में धनबाद मंडल संसदीय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पलामू के सांसद वीडी राम ने किया। बैठक में धनबाद सांसद ढुल्लु महतो ने धनबाद मंडल को सबसे अधिक राजस्व देनेवाला मंडल बताया और इस वजह से धनबाद को रेलवे जोन बनाने की मांग उठाई। ढुल्लु महतो ने जम्मू जानेवाली ट्रेन को कटरा तक चलाने, गंगा दामोदर एक्सप्रेस को पटना से आगे बक्सर तक चलाने के साथ ही बक्सर तक एक नई ट्रेन शुरू करने और कई ट्रेनों को नियमित करने का भी मुद्दा उठाया। बैठक में पलामू सांसद वीडी राम ने अपने संसदीय क्षेत्र में गया, शेरघाटी, इमामगंज में रेल लाइन सहित ट्रेनों का ठहराव ट्रेनों का विस्तार यात्री सुविधा का मुद्दा उठाया।

मंडल संसदीय समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का विस्तार, नई ट्रेनों के परिचालन, ट्रेनों के ठहराव या मार्ग-विस्तार, और रुकी हुई रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना होता है। इसमें सांसद अपने क्षेत्र की जनता की मांगों और समस्याओं को सीधे रेलवे प्रशासन के समक्ष रखकर उनके समाधान पर चर्चा करते हैं। बैठक में चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने अपने क्षेत्र की दो प्रमुख समस्या को प्रमुखता से उठाया। गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने भी अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से रखा।

पूर्व मध्य रेल महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह की मौजूदगी में आयोजित बैठक में नई ट्रेन चलाने, ट्रेनों के विस्तार, फेरे बढ़ाने समेत अन्य यात्री सुविधाओं पर गंभीरता पूर्वक विमर्श किया गया। जनप्रतिनिधियों के सुझाव व प्रस्ताव पर रेलवे अधिकारियों से सकारात्मक जवाब भी मिले। जनप्रतिनिधियों के सुझावों और प्रस्तावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए रेल अधिकारीयों ने आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बताया गया कि जिन प्रस्तावों का निर्णय मंडल स्तर पर संभव है, उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई किये जाने जबकि नीति स्तर के मामलों को रेलवे बोर्ड एवं संबंधित उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। 

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM