मानवता की मिसाल, आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म पर करायी सुरक्षित डिलिवरी

मानवता की मिसाल, आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म पर करायी सुरक्षित डिलिवरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 12:20:00 PM

धनबाद रेलवे स्टेशन पर तब इंसानियत मानवता की मिसाल एक साथ देखने को मिला, जब प्रसव पीडा से परेशान एक महिला की मदद करने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने मोर्चा संभाला। बल की महिला आरक्षी ने तत्काल मदद की और महिला की डिलिवरी करायी। बताया जा रहा है कि धनबाद रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक महिला की मदद के लिए रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने इंसानियत दिखाते हुए तत्काल मोर्चा संभाला और प्लेटफॉर्म पर ही सुरक्षित प्रसव कराकर मां और नवजात की जान बचाई।

मिली जानकारी के अनुसार धनबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 और 8 के बीच एक महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। इसके बारे में सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट धनबाद के प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर उप निरीक्षक कमलेश्वर कुमार सिंह, उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह, महिला आरक्षी प्रियम कुमारी और अन्य जवान मौके पर पहुंचे। महिला की पहचान ओडिशा के अंगुल जिले की रहने वाली फूलसुन्दरी के रूप में हुई। उसके साथ उसकी बहन काटूनी मल्लार भी मौजूद थीं। 

आरपीएफ की टीम ने तत्काल सफेद बेडशीट से चारों ओर घेरा बनाकर महिला को गोपनीयता और सुरक्षा प्रदान की। इस दौरान महिला आरक्षी प्रियम कुमारी ने प्रसव में आवश्यक सहयोग किया, जिसके बाद महिला ने एक स्वस्थ पुत्र को जन्म दिया। इस बारे में तत्काल पूरी जानकारी स्टेशन प्रशासन को दी गई। कुछ ही देर में मंडल रेलवे अस्पताल की डॉ. स्वाति गौतम अपनी मेडिकल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। प्राथमिक उपचार के बाद जच्चा और नवजात को एंबुलेंस से महिला आरक्षी की निगरानी में सदर अस्पताल धनबाद भेजा गया।

फिलहाल मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। आरपीएफ धनबाद की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की यात्रियों व स्थानीय लोगों ने सराहना की है। यह पूरा अभियान 'ऑपरेशन मातृशक्ति' के तहत सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM