मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना की राशि एकमुश्त हस्तांतरित

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना की राशि एकमुश्त हस्तांतरित
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 09, 2026, 11:51:00 AM

झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी "मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना" के तहत धनबाद जिले की 3 लाख 46 हजार 91 महिलाओं के बैंक खातों में अप्रैल से जून 2026 तक की तीन माह की सम्मान राशि एकमुश्त भेज दी गई है। इस अवधि में कुल 259 करोड़ 56 लाख 82 हजार 500 रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत भी करीब 1 लाख 97 हजार लाभुकों के खातों में 60 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद जिले के सभी प्रखंडों और अंचलों के कुल 3 लाख 46 हजार 91 स्वीकृत लाभुकों को अप्रैल, मई और जून 2026 की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई है। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी दैनिक जरूरतों में सहयोग देना है। वहीं मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी अप्रैल से जून तक 1 लाख 97 हजार 205 लाभुकों को 60 करोड़ 96 लाख रुपये से अधिक की राशि का सफल भुगतान किया गया। दोनों योजनाओं की राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभुकों के खातों में भेजी गई है, जिससे पारदर्शिता और समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हुआ है।

उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र लाभुकों को बिना किसी बिचौलिये के समय पर योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सीधे बैंक खाते में राशि हस्तांतरित होने से महिलाओं और पेंशनधारियों को आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ सरकारी योजनाओं पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। धनबाद में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन योजना के तहत करोड़ों रुपये की राशि सीधे लाभुकों के खातों में पहुंचने से लाखों परिवारों को आर्थिक राहत मिली है। प्रशासन का दावा है कि आगे भी सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जाता रहेगा।

धनबाद से नीतीश कुमार की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM