शौर्य चक्र से सम्मानित जवान को मंत्री ने किया सम्मानित, बोले यह गर्व की बात

शौर्य चक्र से सम्मानित जवान को मंत्री ने किया सम्मानित, बोले यह गर्व की बात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 07, 2026, 7:03:00 AM

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी सोमवार को बोकारो परिसदन में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में शामिल हुए। यह कार्यक्रम भारतीय सेना के जवान और बोकारो के निवासी सद्दाम हुसैन के सम्मान में आयोजित किया गया था। हाल ही में सद्दाम हुसैन को कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ साहसिक कार्रवाई के लिए भारत की राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि बोकारो के बेटे ने कश्मीर में आतंकियों का मुकाबला कर देश का मान बढ़ाया है और राष्ट्रपति द्वारा शौर्य चक्र से सम्मानित किया जाना पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। इरफान अंसारी ने कहा कि यह गर्व की बात है कि झारखंड के हमारे बेटे ने आमने-सामने की लड़ाई में दो-दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ दो दिन चली। भारत सरकार उन्हें शौर्य चक्र से नवाजा है। हम सबके लिए, झारखंड के लिए और सेना के लिए यह गर्व की बात है। ऐसे होनहार को हम लोग सम्मानित करेंगे। उनका कहना था कि मैं सद्दाम के पिताजी को भी धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने एक जांबाज और होनहार बेटे को पैदा किया, जो देश का नाम रोशन करेगा। 

डॉ. अंसारी ने बताया कि उन्हें इस उपलब्धि की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिली, जिसके बाद उन्होंने अपने अन्य कार्यक्रम छोड़कर सद्दाम हुसैन को सम्मानित करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि सद्दाम का एक साथी जो तमिलनाडु का रहने वाला है, उसे वहां की सरकार ने करीब 50 लाख रुपये और एक पेट्रोल पंप प्रदान किया है। इसी तर्ज पर वे झारखंड के मुख्यमंत्री से मिलकर सद्दाम हुसैन को भी राज्य सरकार की ओर से विशेष सम्मान और प्रोत्साहन दिलाने का आग्रह करेंगे। हम झारखंड के होनहार युवाओं का मनोबल बढ़ाना चाहता है। हमारे मुख्यमंत्री का भी लगातार प्रयास है कि ऐसे होनहार को सम्मानित करें।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM