बोकारो में हादसा, ऊपरी मंजिल पर दो परिवार फंसे, कमरे में थे...

बोकारो सेक्टर-6D स्थित शिव मंदिर के समीप आवास संख्या 2358 से 2366 तक के ब्लॉक में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

बोकारो में हादसा, ऊपरी मंजिल पर दो परिवार फंसे, कमरे में थे...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 08, 2026, 1:58:00 PM

बोकारो सेक्टर-6D स्थित शिव मंदिर के समीप आवास संख्या 2358 से 2366 तक के ब्लॉक में बुधवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। ब्लॉक की ऊपरी मंजिल की सीढ़ी की रेलिंग अचानक टूटकर नीचे गिर गई। वहीं सीढ़ियों का फर्श भी पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे यहां से गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है।

घटना के बाद ऊपरी मंजिल पर रहने वाले दो परिवार अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ फंस गए हैं। डर के कारण वे नीचे उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

आवास में रहने वाले दीपक कुमार सिंह ने बताया कि करीब पांच वर्ष पहले भी इसी तरह की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उस समय बीएसएल प्रबंधन ने मरम्मत कराई थी, लेकिन अब फिर से सीढ़ी और रेलिंग जर्जर हो गई है। उन्होंने बताया कि वह अपने कमरे में थे, तभी जोरदार आवाज सुनाई दी। बाहर निकलकर देखा तो पूरी रेलिंग टूटकर नीचे गिर चुकी थी।

ऊपरी मंजिल पर फंसी आशा शर्मा ने बताया कि दो परिवार अभी भी ऊपर फंसे हुए हैं। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी हैं और जर्जर सीढ़ी के कारण नीचे उतरने में डर लग रहा है। उन्होंने कहा कि घटना के काफी देर बाद तक बीएसएल का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

स्थानीय लोगों ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए बीएसएल प्रबंधन से तत्काल क्षतिग्रस्त सीढ़ी और आवास की मरम्मत कराने तथा भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचने के लिए जर्जर क्वार्टरों का सर्वे कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट  

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM