बोकारो: 36 घंटे के अंदर हुआ लूट कांड का खुलासा

बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने महिला से 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

बोकारो: 36 घंटे के अंदर हुआ लूट कांड का खुलासा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 10, 2026, 6:43:00 PM

बोकारो जिले के पेटरवार थाना पुलिस ने महिला से 50 हजार रुपये की छिनतई मामले का महज 36 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में शुक्रवार को पेटरवार थाना परिसर में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया प्रेसवार्ता में एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह ने मामले की जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि बुंडू पंचायत के कोनारबेड़ा गांव निवासी मंजू देवी बैंक ऑफ इंडिया की पेटरवार शाखा से 50 हजार रुपये राशि की निकासी कर बाइक से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बुंडू जाराटांड़ मोड़ के समीप बुलेट पर सवार दो युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने रुकवाया और जब वो रुक गए तब उनके महिला के हाथो में रखे थैले में रखी थैला सहित नकदी छीनकर फरार हो गए।

पीड़िता के आवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक बोकारो के निर्देश पर बेरमो एसडीपीओ रविंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्य एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चंदनकियारी थाना क्षेत्र के सहारजोरी से दिलीप तिवारी 38 वर्ष एवं ब्रजेश कुमार शर्मा 32 वर्ष को वारदात में शामिल बुलेट वाहन एवं उनके पास 23 हजार रुपये बरामद की गई।

मामले में गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप तिवारी के उपर विभिन्न थानों में मामला दर्ज है। दोनों अभियुक्तों को पेटरवार थाना कांड सं.-114/26 बीएनएस की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में उपकारा तेनुघाट भेज दिया गया। प्रेसवार्ता में जरीडीह सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र कुमार सिंह मौजूद थे तथा छापमारी दल में पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा, तेनुघाट ओपी प्रभारी भजनलाल महतो,   एसआई महावीर एक्का, एसआई राजेश यादव, रंजन कुमार,अरक्षि अजय महतो आदि शामिल थे। 

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM