रैली में साथ क्यों नहीं दिखे PM मोदी और CM नीतीश? धर्मेंद्र प्रधान बोले- ये हमारी योजना का हिस्सा है

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) का दूसरा चरण मंगलवार को होना है. बीते रविवार को प्रचार-प्रसार समाप्त हो गया.

रैली में साथ क्यों नहीं दिखे PM मोदी और CM नीतीश? धर्मेंद्र प्रधान बोले- ये हमारी योजना का हिस्सा है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 10, 2025, 3:32:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव (2025) का दूसरा चरण मंगलवार को होना है. बीते रविवार को प्रचार-प्रसार समाप्त हो गया. इस बीच जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा है और कई बार विपक्ष सवाल भी उठा चुका है कि क्यों नीतीश कुमार और पीएम मोदी एक साथ नहीं दिखे? विपक्ष का तो यहां तक दावा है कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार को बीजेपी मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी. इन सबके बीच केंद्रीय मंत्री और बिहार चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने सब कुछ साफ-साफ बताया है.

धर्मेंद्र प्रधान सबकुछ बताया, पीएम मोदी और नीतीश कुमार को लेकर उनसे पूछा गया कि ये दो चेहरे, एक रैली में, एक सभा में, एक रोड शो में क्यों साथ नहीं दिखे? इस पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जब चुनाव की घोषणा नहीं हुई थी प्रधानमंत्री लगभग सात-आठ बड़े-बड़े सरकारी कार्यक्रम में बिहार आए थे. 24 अक्टूबर को हमारी एनडीए की औपचारिक अभियान समस्तीपुर से शुरू हुई. इसमें एनडीए के तमाम नेता, नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और बिहार बीजेपी के तमाम जेडीयू एवं बीजेपी के बड़े नेता सब लोग थे. 

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "हमने तय किया था कि सब अलग-अलग चुनाव प्रचार करेंगे. छठ के कारण और दो दिन हुई बारिश के कारण प्रचार का समय थोड़ा संकोचित हो गया. इसको ध्यान में रखते हुए, प्रधानमंत्री के, मुख्यमंत्री के, रक्षा मंत्री के, गृह मंत्री के, राष्ट्रीय अध्यक्ष के और बिहार के तमाम एनडीए के नेताओं की अलग-अलग योजना थी. कल (रविवार) रात को 11-12 बजे तक भी एनडीए की सभा हुई है.

एक सवाल पर कि कई वोटर्स थे वो समझ नहीं पाए थे कि कमल ही तीर है तीर ही कमल है, क्योंकि वो तीर ढूंढ रहे थे, जो जीविका दीदियां थीं उनसे कह रहे थे कि तीर नहीं दिखा हमें, तो उन्हें ये पता नहीं था कि वो एनडीए को वोट देना चाहते हैं तो वहां कमल का बटन दबाना है. अगर साथ होते नीतीश कुमार और पीएम मोदी तो शायद ये आसान हो जाता. इस पर कहा कि 2005, 2010, 2020, 2009, 2019 और 2024, तीन-तीन विधानसभा और लोकसभा मिलकर लड़े हैं. एनडीए एक होकर लड़ा है. एनडीए की ताकत एकमुश्त समाज के सामने है. 

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM