18 जिलों की 121 विधानसभा में वोटिंग शुरूः समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने डाला पहला वोट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

18 जिलों की 121 विधानसभा में वोटिंग शुरूः समस्तीपुर में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने डाला पहला वोट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 06, 2025, 7:42:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इसमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।

समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम में केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने पहला वोट डाला। इधर, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लखीसराय में मतदान करने पहुंचे।

पहले फेज में 1314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 3.75 करोड़ वोटर्स करेंगे। वोटिंग के लिए 45,341 बूथ बनाए गए हैं।

पहले फेज में 10 हॉट सीटें हैं। जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।

पहले फेज में 10 हॉट सीटें हैं। जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरों की साख दांव पर है।

2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर है। सुरक्षा के लिहाज से पोलिंग बूथों पर 4 लाख से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

पहले चरण में कुल 1314 उम्मीदवार हैं। NDA की ओर से जदयू ने 57, भाजपा ने 48, LJP R ने 13, उपेंद्र कुशवाहा की RLM ने 2 और जीतन राम मांझी की हम ने 1 सीट पर प्रत्याशी उतारे हैं।

वहीं, महागठबंधन की तरफ से राजद ने 72, कांग्रेस ने 24, CPI ML ने 14, VIP और CPI ने 6-6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। CPM ने 3, आईपी गुप्ता की IPP ने दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। 6 सीटों पर फ्रेंडली फाइट है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM