VIP प्रमुख मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनावः कहा- राज्यसभा नहीं चाहिए, डिप्टी CM बनूंगा

VIP प्रमुख मुकेश सहनी बिहार चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा प्रस्ताव को भी ठुकरा दिया है। उन्होंने कहा, 'हमे राज्यसभा नहीं चाहिए, मुझे डिप्टी CM बनना है।'

VIP प्रमुख मुकेश सहनी नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनावः कहा- राज्यसभा नहीं चाहिए, डिप्टी CM बनूंगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 17, 2025, 3:30:00 PM

बिहार चुनाव में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा है कि वे इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। दरअसल, सहनी आज दरभंगा के गौराबौराम सीट से नामांकन करने वाले थे, लेकिन आख़िरी वक्त पर उन्होंने अपना फैसला बदल दिया और अपने भाई संतोष सहनी को उम्मीदवार बनाया।

सहनी ने कहा कि उन्हें राज्यसभा या एमएलसी की सीट नहीं चाहिए, बल्कि उनका लक्ष्य बिहार में डिप्टी सीएम बनना है। उन्होंने बताया कि वे अब खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, बल्कि अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए पूरे बिहार में जोरो-शोर से प्रचार करेंगे।

वीआईपी प्रमुख ने विश्वास जताया कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी और वे इसके लिए लगातार मेहनत करेंगे। जानकारी के मुताबिक, गठबंधन में सहनी की पार्टी को करीब 15 सीटें मिलने की संभावना है। साथ ही, नाराज चल रहे सहनी को एक राज्यसभा और दो एमएलसी सीटों का ऑफर भी दिया गया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया।

वहीं, वीआईपी ने अब तक औराई से भोगेंद्र सहनी, दरभंगा शहरी से उमेश सहनी, और गोपालपुर से प्रेम शंकर यादव को मैदान में उतारा है।मुकेश सहनी के इस कदम को बिहार की राजनीति में एक रणनीतिक दांव के रूप में देखा जा रहा है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM