मोकामा में ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान, ये है वजह

मोकामा में ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान, ये है वजह

मोकामा में ग्रामीणों ने किया वोट बहिष्कार का ऐलान, ये है वजह
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Oct 13, 2025, 2:57:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले मोकामा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर लोगों में जबरदस्त नाराजगी देखने को मिल रही है। लगभग 2300 मतदाताओं ने सड़कों और नालों की दुर्दशा से परेशान होकर ‘नाला और सड़क नहीं तो वोट नहीं’ के बैनर लगाते हुए मतदान बहिष्कार की घोषणा की है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि नगर परिषद ने हाल में सड़क पर राबिश तो डलवाया था, लेकिन बारिश के साथ ही वह कीचड़ में बदल गया। वहीं, रेलवे नाले की सफाई न होने से थोड़ी सी बारिश में भी पानी जमा हो जाता है। नागरिकों की मांग है कि नाले को ढककर पक्की सड़क बनाई जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

मोदनगाछी के निवासी सुरेश पासवान ने बताया, “डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क इतनी खराब है कि ई-रिक्शा और टेम्पो तक नहीं चल पाते। बच्चों को स्कूल जाने में काफी दिक्कत होती है। नेता हर चुनाव में वादे करते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं होता।”

इसी तरह, चंचल कुमार ने कहा, “पिछले 40 सालों में इस इलाके में कभी ठीक से सड़क नहीं बनी। हर बार मिट्टी या ईंट के टुकड़े डालकर छोड़ दिया जाता है। अब हमने तय किया है कि जब तक पक्की सड़क और नाला नहीं बनेगा, तब तक वोट नहीं देंगे।”

अनंत सिंह का हस्तक्षेप
सोमवार को जनसंपर्क अभियान के दौरान जब पूर्व विधायक अनंत सिंह इलाके में पहुंचे तो लोगों ने उनसे शिकायतों की झड़ी लगा दी। इसके बाद उन्होंने मौके पर ही मैनेजर संजीत को फोन कर कड़ी फटकार लगाई और तत्काल काम शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “हर बार योजना पास करने की बात होती है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। दो-तीन साल से योजनाएं कागज पर हैं, जमीन पर कुछ नहीं दिखता।”
वार्ड पार्षद की मांग पर अनंत सिंह ने क्षेत्र में चापाकल लगवाने का भरोसा भी दिया।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM