वैशाली: गाड़ी नहीं मिली तो भैंस पर चढ़कर मतदान करने पहुंचा वोटर, कहा- पहले मतदान… फिर दूसरे काम

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण (First Phase)के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। वैशाली जिले में भी आज वोटिंग हो रही है

वैशाली: गाड़ी नहीं मिली तो भैंस पर चढ़कर मतदान करने पहुंचा वोटर, कहा- पहले मतदान… फिर दूसरे काम
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 06, 2025, 10:49:00 AM

वैशाली। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण (First Phase)के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर आज मतदान चल रहा है। वैशाली जिले में भी आज वोटिंग हो रही है। वहां से लोकतंत्र की बेहद खास तस्वीर सामने आई है। एक वोटर केदार यादव (Kedar Yadav) वैशाली के भगवानपुर में भैंस पर सवार होकर वोट डालने पोलिंग बूथ पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है। आज गाड़ी घोड़ा नहीं मिला तो किसान होने के नाते भैंस पर चढ़ कर वोट डालने आए हैं। उन्होंने सभी लोगों से वोट डालने की अपील की।

आकर्षक अंदाज में पहुंचे केदार यादव ने कहा कि आज वोटिंग के कारण गाड़ी घोड़ा नहीं चल रहा है।

लेकिन वोट डालना जरूरी है। हम लोग किसान हैं। भैंस पालते हैं। इसलिए इसी को सवारी बना लिया। उन्होंने कहा कि सभी लोगों के लिए वोट डालना जरूरी है। पांच साल में एक बार आम आदमी को यह मौका मिलता है। इस मौके को चूकना नहीं चाहिए। हर हाल में वोट डालना चाहिए। यह हम लोगों के उत्सव है। केदार के साथ महिलाएं भी मंगल गीत गाते हुए वोट देने निकलीं। महिलाओं ने भी बताया कि वे वोट डालकर लौटेंगीं तब जाकर खाना बनाएंगी। चाय पीकर ही मतदान करने निकल चुकी हैं। हालांकि, बादल छाने के कारण मौसम भी बहुत सुहावना है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले फेज के लिए वोटिंग जारी है। 18 जिलों की 121 सीटों पर शाम 6 बजे तक मतदान होगा। दो घंटे में सुबह 9 बजे तक प्रदेश में 13.13 फीसदी वोटिंग हुई है। आज की 121 सीटों में 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM