आज पीएम मोदी फारबिसगंज में, हवाई अड्डा मैदान में करेंगे चुनावी सभा

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को अररिया के फारबिसगंज आ रहे हैं। यहां वे हवाई अड्डा मैदान में विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे

आज पीएम मोदी फारबिसगंज में, हवाई अड्डा मैदान में करेंगे चुनावी सभा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 06, 2025, 8:43:00 AM

बिहार चुनाव के पहले चरण के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को अररिया के फारबिसगंज आ रहे हैं। यहां वे हवाई अड्डा मैदान में विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। वे यहां नौ विधानसभा क्षेत्रों यथा, अररिया की छह विधानसभा फारबिसगंज, नरपतगंज, सिकटी, अररिया, रानीगंज, जोकीहाट के अलावा पूर्णिया के बनमनखी, सुपौल के त्रिवेणीगंज और छातापुर की जनता से एनडीए प्रत्याशियों की जीत का आशीर्वाद लेंगे।

सभा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। उनके साथ केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. दिलीप जायसवाल, मंत्री नीरज सिंह बबलू सहित कई बड़े चेहरे इसमें शामिल होंगे। प्रधानमंत्री 10.55 में पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे, वहां से फारबिसगंज कार्यक्रम स्थल पर 11.30 बजे पहुंचकर 12.15 तक रूकेंगे। वे यहां 45 मिनट रूकेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने बताया कि जनसभा में एक लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है।

अररिया के फारबिसगंज के हवाई फील्ड मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को छठी बार दिन के 11.40 बजे क्षेत्र के लोगों को संबोधित करेंगे। सभा को लेकर मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभा स्थल में पीएम की सुरक्षा को लेकर बम निरोधक दस्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मुस्तैद किए गए है। सभा स्थल में सुरक्षा के दृष्टिकोण से जिले के आला अधिकारियों के अलावा स्पेशल ब्रांच के दो दर्जन से ज्यादा पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल व महिला पुलिस भी तैनात किए गए हैं। सुरक्षा में पहुंचे पुलिस बल एवं फोर्स की रहने की व्यवस्था स्थानीय ट्रेनिंग स्कूल सहित मैदान के नजदीक अन्य विद्यालय में की गई है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM