चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, शाह, नीतीश, योगी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। शाम को चुनावी भोंपु का शोर थम जाएगा।

चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन, शाह, नीतीश, योगी करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 09, 2025, 9:54:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। शाम को चुनावी भोंपु का शोर थम जाएगा। अंतिम दिन एनडीए और महागठबंधन के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और तेजस्वी यादव समेत कांग्रेस के नेता जनसभाएं कर रहे हैं।

11 नवंबर को 122 सीटों पर मतदान होना है. प्रचार के अंतिम दिन सभी प्रमुख दलों के दिग्गज नेता मैदान में हैं. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सासाराम के फजलगंज स्टेडियम में NDA प्रत्याशी स्नेहलता के समर्थन में जनसभा करेंगे, जबकि अरवल में भी उनकी सभा होनी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रोहतास, औरंगाबाद और कैमूर जिलों में जनसभाएं करेंगे.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चार जिलों सीतामढ़ी, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण और मधुबनी में रैलियां करेंगे. विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अरवल, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और कैमूर में जनसभाएं करेंगे. कांग्रेस नेता राहुल गांधी किशनगंज और पूर्णिया में दो जनसभाएं करेंगे. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गोह और मोहनिया में NDA प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं करेंगे.

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM