टिकट कटा, लेकिन राजद के साथ रहीं सीमा कुशवाहा — खेसारी लाल यादव के लिए मांगा वोट

लालू यादव और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट मांग रही चर्चित महिला नेता सीमा कुशवाहा को मौका नहीं मिला लेकिन लेकिन राजद के साथ टिकी हुई हैं।

टिकट कटा, लेकिन राजद के साथ रहीं सीमा कुशवाहा — खेसारी लाल यादव के लिए मांगा वोट
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 27, 2025, 4:48:00 PM

लालू यादव और तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट मांग रही चर्चित महिला नेता सीमा कुशवाहा को मौका नहीं मिला लेकिन लेकिन राजद के साथ टिकी हुई हैं। सासाराम सीट से टिकट मांग रहीं राजद नेत्री सीमा कुशवाहा तो पार्टी के प्रचार में भी जुटी हैं। छपरा में पहली बार चुनाव लड़ रहे भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव के लिए वोट मांगने उनकी सभा में सीमा कुशवाहा पहुंचीं।

रोहतास जिला परिषद सदस्य रहीं सीमा कुशवाहा सोशल मीडिया पर अपनी रील्स की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। छपरा से विधानसभा चुनाव लड़ रहे राजद कैंडिडेट खेसारी लाल यादव की एक सभा में सीमा कुशवाहा उनके लिए वोट मांगने गई थीं। खेसारी लाल ने सीमा कुशवाहा का स्वागत करते हुए उनके लिए कहा- “हम सबके समाज की गरिमा हैं।

सासाराम सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की तरफ से राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता कुशवाहा लड़ रही हैं। राजद ने यहां से सतेंद्र शाह को टिकट दिया है।

सीमा कुशवाहा ने सासाराम से टिकट नहीं मिलने के बाद वीडियो संदेश जारी करके कहा था कि एक महिला के लिए राजनीति आसान नहीं है। उन्होंने कहा था कि उनका राजनीतिक सफर रुका नहीं है, यह पूरी ताकत से आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल के लिए वोट करने की अपील की थी।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM