RJD उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे ये 40 दिग्गज, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लालू, रोहिणी, हिना शहाब

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग को जो 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट सौंपी है उसमें लालू एवं तेजस्वी यादव के अलावा रोहिणी आचार्या और हिना शहाब समेत अन्य का नाम शामिल है

RJD उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे ये 40 दिग्गज, स्टार प्रचारकों की लिस्ट में लालू, रोहिणी, हिना शहाब
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 17, 2025, 12:20:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इनमें राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत पार्टी के कई वरीय नेता शामिल हैं। साथ ही लालू की बेटी रोहिणी आचार्या एवं सीवान के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब का को भी आरजेडी ने स्टार प्रचारक बनाया है। आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को स्टार प्रचारकों की यह सूची भेजी है।

पिछले दिनों लालू परिवार के अंदर छिड़े घमासान के बीच रोहिणी आचार्या सोशल मीडिया पोस्ट कर चर्चा में आई थीं। उन्होंने तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर तंज कसने वाला एक पोस्ट भी शेयर किया था। फिर एक अन्य पोस्ट में कहा था कि उन्हें कोई टिकट नहीं चाहिए, बल्कि उनका आत्मसम्मान सर्वोपरि है। रोहिणी 2024 में राजद के टिकट पर छपरा से लोकसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।

दूसरी ओर, सीवान के बाहुबली रहे शहाबुद्दीन के निधन के बाद उनके परिवार की आरजेडी के शीर्ष नेतृत्व से दूरी आ गई थी। शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने 2024 का लोकसभा चुनाव निर्दलीय लड़ा लेकिन हार गईं। विधानसभा चुनाव से पहले उनकी लालू-तेजस्वी से सुलह हो गई। बताया जा रहा है कि राजद ने रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब को टिकट भी दिया है।

राजद के स्टार प्रचारकों में प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के अलावा शिवचंद्र राम, डॉ. कांति सिंह, अब्दुल बारी सिद्दिकी, अली अशरफ फातमी, डॉ. मीसा भारती, महबूब अली कैसर, डॉ. सुरेंद्र प्रसाद यादव, अशोक कुमार पांडेय, प्रो. मनोज झा, मुकुंद सिंह को शामिल किया गया है।

इनके अलावा तनवीर हसन, अशोक कुमार सिंह, रिंकु यादव, कार्तिकेय सिंह, साधु पासवान, महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी, उमेश पंडित, अर्जुन राय, डॉ. प्रेमचन्द्र गुप्ता, अभय कुशवाहा, सुधाकर सिंह, सुनील कुमार सिंह, डॉ. उर्मिला ठाकुर, कारी सोहैब, अनिल कुमार सहनी, मुकेश तांती, फुलहसन अंसारी, सुखदेव पासवान, राजेश मांझी, बिजेन्द्र यादव, मुन्नी रजक, राजेश यादव, सैयद फैसल अली और बिनोद श्रीवास्तव को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM