वोटिंग से पहले NDA का एक विकेट गिरा! एक्ट्रेस से नेता बनीं लोजपा प्रत्याशी नहीं लड़ पाएंगी चुनाव

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री सीमा सिंह समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं.

वोटिंग से पहले NDA का एक विकेट गिरा! एक्ट्रेस से नेता बनीं लोजपा प्रत्याशी नहीं लड़ पाएंगी चुनाव
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 18, 2025, 4:20:00 PM

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण में सारण जिले की मढ़ौरा विधानसभा सीट से एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है. यहां लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री सीमा सिंह समेत चार उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए हैं. नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कागजातों में कमियां और तकनीकी त्रुटियां मिलने के बाद निर्वाचन पदाधिकारी ने यह कार्रवाई की है.

रद्द किए गए उम्मीदवारों में लोजपा (रामविलास) की सीमा सिंह, निर्दलीय अल्ताफ आलम राजू, बसपा के आदित्य कुमार, और निर्दलीय विशाल कुमार शामिल हैं. इन चारों के नामांकन रद्द होने के बाद मढ़ौरा विधानसभा का चुनावी समीकरण पूरी तरह बदल गया है.

सीमा सिंह के चुनाव से बाहर होने को एनडीए खेमे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वह लोजपा (रामविलास) की एक मजबूत प्रत्याशी मानी जा रही थीं और मढ़ौरा सीट पर एनडीए के लिए उम्मीद की किरण थीं. उनके नामांकन रद्द होने से पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक निराश दिख रहे हैं.

सीमा सिंह ने चुनावी हलफनामे में बताया कि वे साल 1999 में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली स्थित ‘द रेम हेगर हिंडे हाई स्कूल’ से नौवीं कक्षा पास हैं. उन्होंने कहा था कि फिल्मों से अलग अब वे राजनीति के जरिए जनता की सेवा करना चाहती हैं.

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM