महागठबंधन का चुनाव से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान, हाथ से निकल गई ये विधानसभा सीट?

चुनाव से पहले ही महागठबंधन को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, बिहार की सुगौली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के घटक दल VIP के उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया है।

महागठबंधन का चुनाव से पहले ही हो गया बड़ा नुकसान, हाथ से निकल गई ये विधानसभा सीट?
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 21, 2025, 3:55:00 PM

बिहार में सभी राजनीतिक दल पूरे दम-खम के साथ विधानसभा चुनाव के प्रचार और तैयारियों में जुटे हुए हैं। बिहार के चुनाव में मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। हालांकि, चुनाव से पहले ही महागठबंधन को एक बड़ा झटका लग गया है। दरअसल, बिहार की सुगौली विधानसभा सीट पर महागठबंधन के घटक दल VIP के उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, तकनीकी कारणों से नामांकन के खारिज किया गया है। 

महागठबंधन को ये बड़ा झटका पूर्वी चंपारण क्षेत्र के सुगौली विधानसभा सीट पर लगा है। महागठबंधन समर्थित वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार और सुगौली विधायक शशि भूषण सिंह का नामांकन रद्द कर दिया गया है। बताते दें कि सुगौली विधानसभा क्षेत्र से बीते सोमवार को महागठबंधन समर्थित वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार शशि भूषण सिंह ने अपना नामांकन डीसीएलआर (सुगौली विधानसभा निर्वाची पदाधिकारी) कार्यालय में जमा कराया था।

जानकारी के मुताबिक, सुगौली विधानसभा से कुल 10 नामांकन दर्ज हुए थे जिसमें तकनीकी कारणों से पांच लोगों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। सुगौली विधानसभा में जिन लोगों के नामांकन रद्द किए गए उनमें शशि भूषण सिंह (VIP), गयासुद्दीन सामनि (आम आदमी पार्टी), सदरे आलम (अपनी जनता पार्टी), प्रकाश चौधरी (निर्दलीय), कृष्ण मोहन झा (निर्दलीय) शामिल हैं

बिहार के पूर्वी चंपारण जिला में 12 विधानसभा सीटों पर कुल 142 उम्मीदवार अपना नामांकन दे चुके थे। बता दें कि सुगौली सीट पर एनडीए की ओर से चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास के उम्मीदवार राजेश गुप्ता उर्फ बबलू गुप्ता हैं। बिहार की सुगौली विधानसभा सीट पर चुनाव 11 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में होंगे। चुनाव का परिणाम 14 नवंबर को जारी किया जाएगा

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM