सूरजभान सिंह आरजेडी में हुए शामिल, मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच टक्कर होगा दिलचस्प

चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बाहुबली सूरजभान सिंह ने आरजेडी का दामन थाम लिया है।

सूरजभान सिंह आरजेडी में हुए शामिल, मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच टक्कर होगा दिलचस्प
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 16, 2025, 8:55:00 AM

चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी से इस्तीफा देने के बाद बाहुबली सूरजभान सिंह ने आरजेडी का दामन थाम लिया है। सूरजभान को तेजस्वी यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। सूरजभान की पत्नी वीणा देवी पहले से ही आरजेडी में हैं।

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरजेडी मोकामा से सूरजभान की पत्नी वीणा देवी को अपना उम्मीदवार बना सकती है। सूत्रों का कहना है कि वीणा देवी गुरुवार को आरजेडी के सिंबल पर अपना नामांकन भी करेंगी। 

इसी के साथ मोकामा सीट पर चुनावी मुकाबला दिलचस्प हो गया है। जेडीयू ने बाहुबली अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार को टिकट दिया है तो आरजेडी के टिकट पर सूरजभान या उनकी पत्नी वीणा देवी का लड़ना तय है। इस तरह मोकामा में दो बाहुबलियों के बीच चुनावी लड़ाई देखने को मिलेगी। दोनों नेताओं की छवि दबंग किस्म की मानी जाती है। अनंत सिंह जहां लंबे समय से विधायक रहे हैं वहीं सूरजभान सिंह पूर्व सांसद हैं और यहां पर आरजेडी की जीत के लिए पूरा जोर लगाएंगे।

मोकामा का इतिहास देखें तो यहां की जनता अनंत सिंह को पसंद करती रही है। 2020 में यहां से अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर जीते थे। बाद में एक केस में दोषी होने पर यहां से उनकी पत्नी नीलम देवी यहां से 2022 में उपचुनाव में विजयी हुईं। इस बार अनंत सिंह ने दल बदल लिया है

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM