स्मृति ईरानी बोलीं- राजद के झांसे में नहीं आयेंगी महिलाएं, 33 फीसदी आरक्षण हमारी उपलब्धि

पटना से बड़ी खबर — केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को बिहार में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिये तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं हैं।

स्मृति ईरानी बोलीं- राजद के झांसे में नहीं आयेंगी महिलाएं, 33 फीसदी आरक्षण हमारी उपलब्धि
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 04, 2025, 2:56:00 PM

पटना से बड़ी खबर — केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को बिहार में विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिये तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार की महिलाएं अब किसी झांसे में आने वाली नहीं हैं। स्मृति ईरानी ने दावा किया कि एनडीए सरकार ने राज्य को अपराध और भय के दौर से बाहर निकाला है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जनधन योजना से तीन करोड़ से अधिक महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। उन्होंने बताया कि गरीब महिलाओं की रसोई अब धुएं से मुक्त है, क्योंकि उन्हें स्वच्छ ईंधन मुहैया कराया गया है। महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़ने के लिए सरकार ने 11 लाख जीविका समूहों को सशक्त किया है।

स्मृति ईरानी ने कहा कि रोजगार योजना के तहत अब तक 1.30 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये भेजे जा चुके हैं, और चुनाव के बाद यह सहायता बढ़ाकर दो लाख रुपये तक दी जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना भाजपा सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि है, जबकि विपक्ष ने हमेशा महिला सशक्तिकरण का विरोध किया है।

ईरानी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जैसे ही राजद नेताओं को पता चला कि वह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही हैं, उन्होंने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुला ली। लेकिन बिहार की महिलाएं अब तथाकथित वादों में नहीं फंसेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार जब महिलाओं के खातों में सीधे पैसा भेज रही है, तो राजद उसकी शिकायत कर उस पर रोक लगाने की कोशिश कर रहा है।

भाजपा नेता ने कहा कि आज बिहार की महिलाएं खुद अपना हित-अहित समझती हैं और अपना मन बना चुकी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि महिलाएं विकास और सशक्तिकरण के पक्ष में एनडीए के साथ खड़ी हैं।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM