मुन्ना शुक्ला को भागलपुर शिफ्ट किए जाने पर बिफरी शिवानी, बोलीं- पापा को खरोंच भी आई तो सरकार को नहीं छोडूंगी

बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी शिवानी शुक्ला चुनाव प्रचार के दौरान रोती-बिलखती नजर आई हैं।

मुन्ना शुक्ला को भागलपुर शिफ्ट किए जाने पर बिफरी शिवानी, बोलीं- पापा को खरोंच भी आई तो सरकार को नहीं छोडूंगी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 27, 2025, 10:31:00 AM

बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज है। इस बीच वैशाली जिले की लालगंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी शिवानी शुक्ला चुनाव प्रचार के दौरान रोती-बिलखती नजर आई हैं। दरअसल कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि लालगंज जेल में बंद शिवानी शुक्ला के पिता मुन्ना शुक्ला को अब भागलपुर जेल में शिफ्ट किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि लालगंज की जेल में बंद मुन्ना शुक्ला को लेकर यह शिकायत सामने आई थी कि वो जेल से ही लगातार फोन पर बातचीत कर रहे हैं और इससे चुनाव प्रभावित हो सकता है

इस बीच उनकी बेटी लालगंज विधानसभा से RJD प्रत्याशी शिवानी शुक्ला ने सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, 'उनके पिता को भागलपुर जेल भेजकर प्रताड़ित और टॉर्चर किया जा रहा है।

मेरे पापा को मरवाने की साजिश चल रही है। जो इंसान किसी से मिलने या बात करने में असमर्थ है, उसे बिना वजह भागलपुर भेजा जा रहा है। अगर पापा को एक खरोंच भी आई तो मैं इस सरकार को छोडूंगी नहीं। मैं एक वकील हूं और अपने अधिकारों से वाकिफ हूं।'

मैं वकील हूं। कानून जानती हूं। पापा को पटना से भागलपुर जेल भेजने का कोई मतलब नहीं था। उन्हें क्यों भेजा गया पता नहीं।

अन्नु शुक्ला ने कहा, 'छठी माई और लालगंज की जनता का मुझे आशीर्वाद चाहिए। मैं हाथ जोड़कर आपके चरण पकड़ती हूं, मेरे पति मुन्ना शुक्ला को भागलपुर जेल भेज दिया गया है। मेरा परिवार जनता को मुझे सपोर्ट चाहिए। आपके बेटे के साथ क्या हो रहा है, इसे देखिए।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM