शाह का ऐलान पूर्णिया में: "5 साल में 25 नई चीनी मिलें, मां सीता का भव्य मंदिर बनेगा"

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में कहा, आने में 5 साल में हम बिहार में 25 चीनी मिल लगाएंगे। उसमें से एक पूर्णिया के बनमनखी में लगेगी।

शाह का ऐलान पूर्णिया में: "5 साल में 25 नई चीनी मिलें, मां सीता का भव्य मंदिर बनेगा"
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 08, 2025, 1:44:00 PM

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्णिया में कहा, आने में 5 साल में हम बिहार में 25 चीनी मिल लगाएंगे। उसमें से एक पूर्णिया के बनमनखी में लगेगी। हम विकास की बात करते हैं, वो जंगलराज वाले विकास नहीं कर सकते हैं।'

'ये चुनाव दो खेमों में बंटा है। एक ओर बिखरा हुआ महाठगबंधन है। दूसरी ओर पांडव की तरह पूरी मजबूती से एक साथ खड़ा एनडीए है। पहले फेज की वोटिंग में लालू-तेजस्वी का सूपड़ा साफ हो चुका है। 160 से ज्यादा सीटें जीत कर हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाने जा रहे हैं।'

मैं सीमांचल की धरती से पूछता हूं घुसपैठियों को बाहर करना चाहिए या नहीं। अभी राहुल-तेजस्वी ने घुसपैठिए बचाओ यात्रा निकाली थी। मैं कहना चाहता हूं हम एक-एक घुसपैठिए को बाहर करके रहेंगे। यहां जितनी भी अवैध धंधे जंगलराज में घुसपैठियों ने बनाए हैं, उसे हम उखाड़ फेंकेंगे।

शाह ने कहा, 'कांग्रेस और RJD वालों ने राम मंदिर का विरोध किया। इन लोगों ने सालों तक राम मंदिर का काम लटकाया। मोदी जी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनवाया। अब हम सीता जी का भव्य राम मंदिर बनाने जा रहे हैं।

सीतामढ़ी से सीधे अयोध्या के लिए सीधे ट्रेन चलाने जा रहे हैं। RJD और कांग्रेस वालों ने कभी राम और सीता का सम्मान नहीं किया। मैं पूर्णिया की धरती से कहना चाहता हूं, जितना जोर लगाना है, लगा लो। हम सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर बनाकर ही रहेंगे। ढाई साल में साढ़े 8 सौ करोड़ की लागत से मंदिर बनाएंगे।'

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM