महागठबंधन में आज सीट शेयरिंग का ऐलानः दिल्ली में होगी घोषणा, राहुल गांधी-खड़गे की मौजूदगी में तय होगा फॉर्मूला

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए ने आखिरकार सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया, जिसके बाद अब सबकी निगाहें महागठबंधन पर टिक गई हैं

महागठबंधन में आज सीट शेयरिंग का ऐलानः दिल्ली में होगी घोषणा, राहुल गांधी-खड़गे की मौजूदगी में तय होगा फॉर्मूला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 13, 2025, 7:30:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। एनडीए ने आखिरकार सीट शेयरिंग का ऐलान कर दिया, जिसके बाद अब सबकी निगाहें महागठबंधन पर टिक गई हैं। सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन की ओर से भी आज शाम तक सीट बंटवारे का ऐलान हो सकता है। कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिए हैं कि अब ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए जल्द से जल्द सीटों का फार्मूला तय कर लिया जाएगा।

इसी बीच दिल्ली में आज कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी (CEC) की अहम बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल मौजूद रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में बिहार सीट शेयरिंग पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

रविवार को ही आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दिल्ली पहुंचे थे। आज यानी सोमवार को दोनों नेताओं की कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ मुलाकात तय मानी जा रही है। इस बैठक में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी और महागठबंधन के अन्य प्रमुख नेता भी शामिल होंगे। चर्चा है कि महागठबंधन की सीटों का औपचारिक ऐलान दिल्ली में ही संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए किया जा सकता है।

बैठक के बाद लालू परिवार आज शाम तक पटना लौट आएगा। पटना पहुंचने के बाद तेजस्वी यादव अपने एक पोलो रोड स्थित आवास पर पार्टी नेताओं की बैठक करेंगे, जिसमें आरजेडी प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा। माना जा रहा है कि आरजेडी की पहली लिस्ट अगले 24 घंटों के भीतर जारी हो सकती है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि महागठबंधन की सीट शेयरिंग में किस पार्टी को कितनी हिस्सेदारी मिलती है और क्या सब दलों में सहमति बन पाती है या फिर मतभेद किसी नए विवाद की शुरुआत करेंगे। बिहार की सियासत में आज का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM