सम्राट चौधरी बोले- लालू के परिवार से कोई चुनाव नहीं जीतेगा, जनता बहुमत से NDA को जिताने का काम कर रहे हैं

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है। अब सभी की निगाहें 11 नवंबर को होने वाले दूसरे फेज की वोटिंग पर टिकी हैं।

सम्राट चौधरी बोले- लालू के परिवार से कोई चुनाव नहीं जीतेगा, जनता बहुमत से NDA को जिताने का काम कर रहे हैं
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 07, 2025, 11:34:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों पर मतदान समाप्त हो चुका है। अब सभी की निगाहें 11 नवंबर को होने वाले दूसरे फेज की वोटिंग पर टिकी हैं। दूसरे चरण में राज्य के कई जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, और इसी को लेकर आज चुनावी रैलियों की सरगर्मी तेज हो गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज विभिन्न जिलों में जनसभाएं करेंगे। अमित शाह पूर्णिया में रोड शो करेंगे, जबकि योगी आदित्यनाथ रक्सौल में जनता को संबोधित करेंगे।

पहले चरण के मतदान के बाद राजनीतिक बयानबाज़ी भी तेज़ हो गई है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि “हम 130 सीटों में से 100 सीटें जीत रहे हैं। जिस तरह 2010 में लालू परिवार हार गया था, वैसे ही इस बार भी उनका कोई सदस्य जीत नहीं पाएगा।”

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता NDA के पक्ष में मजबूती से खड़ी है और दूसरे चरण में भी उसी जोश से मतदान करेगी। सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि “इन दलों का चरित्र जनता पहचान चुकी है, और इस बार जनता सबका समय से इलाज करेगी।”

पहले चरण के बाद जहां NDA आत्मविश्वास से भरा दिख रहा है, वहीं विपक्ष भी पूरे दमखम के साथ मैदान में उतर चुका है। अब देखना होगा कि दूसरे चरण में जनता का रुख किस ओर जाता है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM