पटना में दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के बैरिया के नजदीक शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से 10 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

पटना में दिनदहाड़े 10 लाख रुपए की लूट, विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 07, 2025, 6:56:00 PM

पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के बैरिया के नजदीक शुक्रवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के स्टाफ से 10 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए। विरोध करने पर अपराधियों ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी पर गोली चला दी। गोली उनके हाथ में लगी, जिससे कर्मचारी घायल हो गया। आननफानन में स्थानीय लोगों ने उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

घटना की पुष्टि करते हुए रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी ने बताया कि एक निजी कंपनी के दो स्टाफ रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र के यूनियन बैंक में एक थैली में पैसा लेकर जमा करने जा रहे थे। इसी क्रम में बैरिया बस स्टैंड के नजदीक मोटरसाइकिल से आए अपराधियों ने बैग में रखा रुपया लूटने का प्रयास किया। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा विरोध किए जाने पर अपराधियों ने उन पर गोली चला दी, जिसमें अविनाश कुमार के हाथ में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। इसी क्रम में अपराधी मौके का फायदा उठाकर रूपये से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए

पटना के सदर डीएसपी 2 रंजन कुमार ने बताया कि छोटी पहाड़ी के नजदीक बैंक में पैसा जमा करने जा रहे एक निजी कंपनी के कर्मचारियों से अपराधियों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है। विरोध करने पर अपराधियों ने एक कर्मी की बांह में गोली मार दी। घायल अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। पुलिस जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM