महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाओं पर भी राजद के पेट में दर्द: डॉ. दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज वैशाली के जंदाहा के रामअवतार हाई स्कूल खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास और सुशासन स्थापित कर के दिखाया है।

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की योजनाओं पर भी राजद के पेट में दर्द: डॉ. दिलीप जायसवाल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 04, 2025, 4:51:00 PM

पटना: बिहार भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल आज वैशाली के जंदाहा के रामअवतार हाई स्कूल खेल मैदान में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में विकास और सुशासन स्थापित कर के दिखाया है।

जनसभा में आए लोगों की भीड़ को देखकर उत्साहित भाजपा के अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि वैशाली में ही नहीं, पूरे बिहार में एनडीए के पक्ष में लहर है। 14 नवंबर को एनडीए न केवल विजयी होगी, रिकॉर्ड सीटों से विजयी होगी। 

उन्होंने राजद के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि उस दौर में बिहार ने क्या-कुछ नहीं झेला था। उस दौर में बिहार ऐसे लड़खड़ाया कि उद्योग-धंधे करने वाले ही नहीं, छोटे रोजगार करने वाले भी बिहार छोड़कर भाग गए। 

युवा अपने भविष्य को अंधकारमय मानकर बिहार छोड़ गए। आज स्थितियां बदली हैं। आज सड़कें और आधारभूत संरचनाओं का तेजी से विकास हुआ है। अन्य प्रदेशों में जा चुके लोग भी अपने प्रदेश लौट रहे हैं।

उन्होंने राजद के मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत किए जाने को लेकर भड़कते हुए कहा कि एनडीए सरकार इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 10 हजार रुपये दे रही है। इसके बाद इन बहनों को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें भी राजद को पेट में दर्द हो रहा है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे लोग बिहार का कभी भला नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को प्रगति के पथ पर अग्रसर कर के दिखाया है और विकसित बिहार बनाकर भी दिखाएगी।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता इस चुनाव में सही का चुनाव करेगी।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM