लोकतंत्र को राहुल गांधी और लालू यादव का परिवार मजाक बना दिया है: सम्राट चौधरी

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके हैं,

लोकतंत्र को राहुल गांधी और लालू यादव का परिवार मजाक बना दिया है: सम्राट चौधरी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 10, 2025, 6:38:00 PM

पटना:  बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोग जंगलराज के रूप में अमावस्या की रात देख चुके हैं, अब पूर्णिमा की रोशनी दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार में बिहार विकास के पथ पर चल रहा है।

‎उन्होंने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि राजद कंफ्यूज भी दिखती है और डिफ्यूज भी है। तेजस्वी यादव को राजद का दूसरा प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि वे जनवरी से घोषणा पत्र जारी कर रहे हैं। कई बार वे घोषणा पत्र जारी किए। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि लालू यादव का परिवार लूटने, अराजकता, भ्रष्टाचार के लिए जाना जाता है। ये लोग चुनाव हारने के डर से चुनाव आयोग और प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं।

‎उन्होंने कहा कि इस चुनाव में राजद कहीं लड़ाई में नहीं दिखता है। महागठबंधन के लोग कंफ्यूज हैं। राहुल गांधी तो अभी से ही वोट चोरी का नारा देने लगे हैं। विकास के मुद्दे को लेकर उन्होंने कहा कि 2005 से 2020 तक सड़कों को देखा जाए तो जिस बिहार में आठ हजार किलोमीटर सड़क नहीं थी, वहां करीब 1.50 लाख किलोमीटर सड़क बनी है.

‎उन्होंने बिजली, पेयजल, मेडिकल कॉलेज को लेकर  कहा कि यह विकास दिखता है। उन्होंने कहा कि आज बिहार के 38 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। गंगा में तब चार पुल थे, आज आठ बन चुके और आठ निर्माणाधीन हैं। उन्होंने अनाज के उत्पादन में वृद्धि को लेकर भी आंकड़ों के जरिए बताया। यह बदला हुआ बिहार है, अब कोई कंफ्यूज है तो उसे कुछ नहीं किया जा सकता है।

‎बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जनता ने भी तय कर लिया है कि इनसे कुछ नहीं हो सकता। ये लोग जनता की भलाई के लिए कुछ नहीं कर सकते, ये सिर्फ अपने लिए कर सकते हैं.

‎उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि वे कभी भी मेडिकल कॉलेज के मालिक नहीं हो सकते, कोई ट्रस्टी हो सकता है, मालिक नहीं हो सकते। खुद पर लगे आरोपों को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस पर न्यायालय अपना काम कर रही है। 30 साल से ये आरोप लगते रहे हैं।

‎उन्होंने कहा, "मैं लालू यादव के अत्याचार से राजनीति में आया। अगर वे जेल नहीं भेजा होता तो मैं राजनीति में भी नहीं आता."

‎उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी या लालू यादव का परिवार हो, ये लोकतंत्र को मजाक बनाना चाहते हैं। जनता जानती है कि ये भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचार के प्रतीक भी हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार बनेगी तो हम अदालत जाकर आग्रह करेंगे कि चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब, बाढ़ घोटाला, अलकतरा घोटाला में जो जमीन जब्त किया गया है, उस पर स्कूल और कॉलेज खोले जाएं।

‎उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अराजकता, रूल ऑफ लॉ से कभी समझौता नहीं हो सकता है। बिहार के आम लोगों के लिए एनडीए काम करती रहेगी। उन्होंने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी वे बढ़ चढ़कर मतदान करें और एनडीए सरकार बनाकर बिहार में कानून का राज, विकास को देखते हुए बिहार आगे बढ़ाएं। बिहार और विकसित होगा, बिहार और आगे बढ़ेगा।

‎उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पहले लालू यादव पंजीकृत अपराधी हैं। पहले उन्हें जेल में डालें। उन्होंने तेजस्वी यादव के बिना नाम लिए कहा कि उन्हें जिस चीज का हिसाब लेना है, कल 11 बजे इसी हॉल में आ जाएं, जिस भी मुद्दे पर जवाब लेना है, जवाब देंगे।

‎उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं और आगे रहेंगे। इसमें कोई कन्फ्यूजन नहीं है।

‎इस प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह प्रभारी एवं विधान पार्षद डॉ. संजय मयूख और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित रहे।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM