नामांकन करने पहुंचे इस विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

सीवान की दरौली सीट से माले विधायक सत्यदेव राम को नामांकन के दौरान ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अचानक गिरफ्तारी से माले विधायक भी दंग रहे गए। वहीं इस मामले पर माले राज्य सचिव कुणाल ने गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि यह सरकार के इशारे पर क

नामांकन करने पहुंचे इस विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 15, 2025, 11:49:00 AM

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. इसी क्रम में सीपीआई-माले नेता और वर्तमान विधायक सत्यदेव राम नामांकन करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस अप्रत्याशित कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की.

महागठबंधन में भले ही सीट बंटवारे की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन महागठबंधन में शामिल सीपीआई-माले ने अपने 18 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है. जिसमें से एक प्रत्याशी सत्यदेव राम हैं. वो दरौली विधानसभा सीट से उम्मीदवार और वर्तमान विधायक हैं.

दरौली विधायक सतदेव राम ने बताया किदरौंदा रेल रोकने के मामले में केस दर्ज है. अगर ऐसी बात थी तो पहले से मुझे बताना चाहिए था, ताकि मैं बेल करा लेता. उन्होंने कहा कि जानबूझकर मेरे साथ ऐसा किया गया है. हालांकि इसके पहले भी हम जेल से चुनाव लड़ चुके हैं फिर चुनाव लड़ेंगे.

''मैं नामांकन करने आया था. अच्छे से मेरा नामांकन हो गया. इसके बाद पुलिस वाले कह रहे हैं कि आपको जेल जाना होगा. मुझे कुछ मालूम ही नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि मुझ पर पूर्व में दरौंदा में रेल रोकने का आरोप है''.

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील
Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा
Jul 15, 2026, 6:21:00 PM