"मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: छठ पूजा भारत की एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक"

मन की बात के 127 एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को संबोधित किया। इस एपिसोड की शुरुआत पीएम ने बिहार, झारखंड, यूपी समेत पूर्वांचल के महापर्व छठ पूजा की चर्चा से की।

"मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: छठ पूजा भारत की एकता और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक"
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 26, 2025, 1:21:00 PM

मन की बात के 127 एपिसोड में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को संबोधित किया। इस एपिसोड की शुरुआत पीएम ने बिहार, झारखंड, यूपी समेत पूर्वांचल के महापर्व छठ पूजा की चर्चा से की। उन्होंने इस त्योहार को प्रकृति, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतिबिम्ब बताया और देश भर के लोगों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं

मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश में इन दिनों त्योहारों का उल्लास है। दीपावली के बाद छठ महापर्व मनाया जा रहा है। घरों में ठेकुआ बनाए जा रहे हैं और जगह जगह घाट सजाए जा रहे हैं। बाजारों में रौनक है और हर तरफ श्रद्धा, अपनापन और भक्ति का संगम दिख रहा है। छठ व्रत करने वाली महिलाओं का समर्पण प्रेरणा दायक है। छठ का महापर्व प्रकृति, संस्कृति और समाज के बीच की एकता के संगम का अनोखा प्रतिबिम्ब है। घाटों पर समाज का हर वर्ग एक साथ खड़ा होता है। यह दृष्य भारत की सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है। देश और दुनिया के किसी कोने में हों तो मौका मिलने पर छठ उत्सव में जरूर भाग लें। छठी मैया को नमन और देश वासियों को इस महान पर्व की शुभकामनाएं।

पीएम ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर लोगों को पत्र लिखा था। उसका भी बेहतर जवाब मिल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी दिल्ली में छठ पर्व में भाग ले सकते हैं। बिहार चुनाव पर बिहार दौरे पर आए पीएम ने छठ महापर्व की काफी चर्चा की। बताया कि बाहर से आने वाले बिहार वासियों के लिए बड़ी संख्या में ट्रेनों और बसों का परिचालन किया जा रहा है ताकि पर्व मनाने अपनों के बीच आ सकें। करीब 12 हजार ट्रेनों के अतिरिक्त एसी बसें भी चलाई जा रही हैं। पीएम ने आज दो छठ गीत ट्वीट कर शेयर किया।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM