औरंगाबाद में नीतीश बोले- वो हटा तो पत्नी को CM बनवाया, उनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया

औरंगाबाद जिले के रफीगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला।

औरंगाबाद में नीतीश बोले- वो हटा तो पत्नी को CM बनवाया, उनलोगों ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 08, 2025, 11:12:00 AM

औरंगाबाद जिले के रफीगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की हालत बेहद खराब थी। उस समय की सरकार ने जनता के लिए कोई काम नहीं किया, बल्कि सिर्फ अपने परिवार के हित में राजनीति की। नीतीश कुमार ने कहा कि जब वो लोग सत्ता से हटे, तो अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया, लेकिन जनता के जीवन में कोई सुधार नहीं लाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे आने से पहले बिहार में भय का माहौल था। न सड़क थी, न बिजली, न इलाज, न शिक्षा की व्यवस्था। लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। मगर हमने कानून का राज स्थापित किया और हर वर्ग के हित में काम किया।” उन्होंने बताया कि 2006 में कब्रिस्तानों की घेराबंदी का काम शुरू कराया गया ताकि किसी तरह का धार्मिक विवाद न हो। 2016 में पुराने हिंदू मंदिरों की भी घेराबंदी कराई गई।

नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार ने धर्म और जाति से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दी। “चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, सबके लिए हमने बराबर काम किया,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि 2018 तक हर घर तक बिजली पहुंचाई गई, और अब राज्य के लोग बेखौफ होकर जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले जहाँ लोग डर के मारे घरों में बंद रहते थे, अब बच्चे, लड़के-लड़कियाँ आराम से घूम सकते हैं।

सभा के अंत में उन्होंने अगले पांच सालों के लिए 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि बिहार आज देश की प्रगति में अहम भूमिका निभा रहा है, और आने वाले वर्षों में इसे और आगे ले जाने के लिए उनकी सरकार पूरी तरह समर्पित है।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM