नीतीश बोले: वो आए तो फिर वही फालतू काम करेंगे, हिंदू-मुस्लिम झगड़े करवाते थे — ऐसे लोगों को वोट मत दीजिएगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्वी चंपारण के केसरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की उपलब्धियों और विकास कार्यों का बखान किया।

नीतीश बोले: वो आए तो फिर वही फालतू काम करेंगे, हिंदू-मुस्लिम झगड़े करवाते थे — ऐसे लोगों को वोट मत दीजिएगा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 07, 2025, 1:14:00 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्वी चंपारण के केसरिया में जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की उपलब्धियों और विकास कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य तय कर लिया गया है। उन्होंने कहा, “हमने 2020 में 10 लाख नौकरी और 10 लाख रोजगार देने का वादा किया था। अब तक 10 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं और 40 से 50 लाख लोगों को रोजगार मिला है। अगले 5 साल में 1 करोड़ युवाओं का भविष्य सुरक्षित करेंगे।”

नीतीश कुमार ने अपने संबोधन की शुरुआत 2005 से पहले और बाद के बिहार की तुलना करते हुए की। उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार में भय और अराजकता का माहौल था। “पहले वाली सरकारों ने कुछ काम नहीं किया। उस समय न सड़क थी, न बिजली, न शिक्षा की व्यवस्था। लोग शाम के बाद घर से बाहर निकलने से डरते थे। अब बच्चा, लड़का, लड़की सब बेखौफ घूमते हैं। हमने कानून का राज स्थापित किया,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर तक बिजली पहुंचाने का लक्ष्य 2018 में पूरा किया गया, और अब राज्य में 24 घंटे बिजली उपलब्ध है। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार आने के बाद बिहार बदल गया। पहले फालतू सरकारें थीं, हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे, इलाज और पढ़ाई की व्यवस्था नहीं थी। हमने सभी वर्गों और सभी धर्मों के हित में काम किया।”

उन्होंने बताया कि उनकी सरकार ने 2006 में कब्रिस्तानों की घेराबंदी की शुरुआत की और 2016 में 60 साल पुराने हिंदू मंदिरों की भी घेराबंदी कराई, ताकि किसी तरह का विवाद न हो। “हम सबके लिए काम करते हैं – चाहे हिंदू हों या मुस्लिम। समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना हमारी प्राथमिकता रही है,” नीतीश ने कहा।

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि बिहार के विकास की रफ्तार को थमने न दें। “देश की प्रगति में बिहार की बड़ी भूमिका है। हमने जो नींव रखी है, उस पर आगे बढ़ना है। आने वाले पांच साल में रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के नए अध्याय लिखे जाएंगे,” मुख्यमंत्री ने अपने भाषण का समापन करते हुए कहा।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM