नीतीश ने अपने बड़बोले विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला

नीतीश कुमार की जेडीयू ने विधायक गोपाल मंडल समेत पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है।

नीतीश ने अपने बड़बोले विधायक गोपाल मंडल समेत 5 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 26, 2025, 5:53:00 PM

नीतीश कुमार की जेडीयू ने विधायक गोपाल मंडल समेत पांच नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। पार्टी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि विधानसभा चुनाव 2025 में पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं संगठनात्मक आचरण के विरुद्ध कार्य में संलिप्त रहने के कारण इन नेताओं को तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता से निलंबित करते हुए निष्कासित किया गया है।

इन नेताओं में गोपालपुर के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल, पूर्व मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व विधान पार्षद संजीव श्याम सिंह, पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव और प्रभात किरण शामिल हैं। इससे पहले शनिवार को पूर्व मंत्री ग्रामीण कार्य विभाग और जमालपुर से विधायक शैलेश कुमार और पूर्व विधायकों समेत 11 लोगों को पार्टी से निकाला गया था। सभी पर टिकट न मिलने पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के चलते ऐक्शन हुआ था

जेडीयू के प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह ने इसे लेकर लेटर जारी किया था। जिसमें मुंगेर जमालपुर से पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, जमुई चकाई से पूर्व सदस्य विधान परिषद  संजय प्रसाद, सीवान के बड़हरिया से पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह, भोजपुर के बड़हरा से पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह, शेखपुरा के बरबीघा से पूर्व विधायक सुदर्शन कुमार, बेगूसराय साहेबपुर कमाल के अमर कुमार सिंह, वैशाली महुआ की डॉ. आसमा परवीन, औरंगाबाद के नवीनगर के लब कुमार, कटिहार के कदवा की आशा सुमन, पूर्वी चंपारण के मोतिहारी के दिव्यांशु भारद्धाज, सीवान के जिरादेई से विवेक शुक्ला पर जेडीयू ने कार्रवाई की है। जेडीयू ने बिहार विधानसभा चुनाव में बागी तेवर अपनाने वाले 11 नेताओं को पार्टी से निकाल बाहर किया था। जेडीयू में रहते हुए ये लोग निर्दलीय चुनाव चुनाव लड़ रहे थे

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM