NDA को 194 पर आगे महागठबंधन को 43 सीटों पर बढ़त, 61 पर लड़ रही कांग्रेस बस 4 पर आगे

बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 194 और महागठबंधन 44 सीटों पर आगे है।

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 14, 2025, 12:56:00 PM

बिहार चुनाव के नतीजे साफ होने लगे हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 194 और महागठबंधन 44 सीटों पर आगे है।

NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश सरकार की फिर वापसी होने के आसार हैं। वहीं 89 सीटों पर बढ़त के साथ बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

महागठबंधन में राजद 32 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव ने एक बार फिर बढ़त बनाई है। उनके बड़े भाई तेजप्रताप महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। रघुनाथपुर से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा एक बार फिर आगे हो गए हैं।

निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।

Trending News

पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच

Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल

Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम

Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त

Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं

Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम

Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

Jul 15, 2026, 7:10:00 PM
अहम खबर: नोटिस का जवाब न मिलने पर समाचार पत्र में इसका प्रकाशन कानूनी रूप से माना जाएगा तामील

Jul 15, 2026, 6:29:00 PM
सम्राट कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, बाइक-ऑटो खरीदना हुआ महंगा

Jul 15, 2026, 6:21:00 PM