लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग की खबर के बाद मचा हड़कंप, विजय सिन्हा का आरोप- बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते RJD के लोग

बिहार में आज विधासभा चुनाव 2025 के लिए पहले फेज की वोटिंग शुरु हो गई है। आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे है

लखीसराय में बूथ कैप्चरिंग की खबर के बाद मचा हड़कंप, विजय सिन्हा का आरोप- बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते RJD के लोग
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Nov 06, 2025, 1:55:00 PM

बिहार में आज विधासभा चुनाव 2025 के लिए पहले फेज की वोटिंग शुरु हो गई है। आज 18 जिलों की 121 सीटों पर वोट डाले जा रहे है  इसी बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के विधानसभा क्षेत्र लखीसराय के हलसी प्रखंड के खुडयारी गांव से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बूथ संख्या 404, 405 को कैप्चर करने की बात कही जा रही थी। इसका मतलब है कि कुछ बदमाशों ने किसी मतदान केंद्र पर कब्जा कर के उम्मीदवार की जीत के लिए मतदाताओं की जगह वोट डाल रहे है। हालांकि यह बूथ कैप्चरिंग किस पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के लिए की गई है यह सामने नहीं आ पाया है।

बूथ कैप्चरिंग की जानकारी मिलते ही तुरंत SP अजय कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही जवानों ने खुडयारी गांव में फ्लैग मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। काफी देर तक जांच पड़ताल करने और पूरी तरह से सुनिश्चित होने के बाद SP ने बूथ कैप्चरिंग की खबरों का खंडन करते हुए ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया। इसके बाद वोटिंग को सही तरीके से पूरा करने के लिए सुरक्षाबल मौके पर ही बने हुए है और पुलिस सुरक्षा के बीच आगे की वोटिंग प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही बूथ कैप्चरिंग की जानकारी देने वाले सूत्रों की भी जांच की जा रही है।

लखीसराय विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस की मानसिकता आज भी नहीं बदली है. यही वजह है कि लोगों को वोट डालने से रोकने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस अराजकता के प्रतीक हैं और बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते लेकिन अब ये कोशिश कामयाब नहीं होगी.

आरजेडी के लोगों की मानसिकता अभी भी बूथ कैप्चरिंग की है लेकिन जनता मतदाता मालिक हैं. आरजेडी और कांग्रेस अराजकता के प्रतीक हैं और बूथ कैप्चरिंग से बाज नहीं आते. शायद वे भूल गए हैं कि बिहार में सुशासन है और आतंकवाद और उग्रवाद खत्म हो गया है और अब अपराध की बारी है

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM