छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव: बोले– मैं लडूं या पत्नी, दोनों एक ही बात है

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी के चुनाव लड़ने का मामला फंस गया है। RJD ने छपरा से उन्हें टिकट दिया था

छपरा से चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव: बोले– मैं लडूं या पत्नी, दोनों एक ही बात है
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Oct 16, 2025, 10:38:00 PM

भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी के चुनाव लड़ने का मामला फंस गया है। RJD ने छपरा से उन्हें टिकट दिया था। लेकिन वोटर लिस्ट में चंदा देवी का नाम नहीं है। नॉमिनेशन फॉर्म की जांच में पता चला है।

गुरुवार की शाम तेजस्वी यादव ने खेसारी लाल को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद खेसारी लाल यादव ने कहा कि मैं लडूं या वाइफ, एक ही बात हैं।

पार्टी की सदस्यता लेने के थोड़ी देर बाद लालू प्रसाद ने खेसारी लाल को सिंबल भी दे दिया। टिकट लेने के बाद खेसारी लाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा-'मैं, आप सभी का बेटा और भाई खेसारी लाल यादव, इस बार छपरा विधानसभा से चुनाव लड़ रहा हूं।

मैं कोई परंपरागत नेता नहीं हूं। मैं आप सभी जनता जनार्दन का बेटा हूं, खेत-खलिहान का लाल हूं, हर तबके की आवाज हूं और युवा भाइयों का जोश हूं। मेरे लिए राजनीति कोई कुर्सी नहीं है, ये एक ज़िम्मेदारी है, छपरा के हर घर तक विकास पहुंचाने की, हर दिल की आवाज बनने की।'

इसके साथ ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने तारापुर से अरुण साह को आरजेडी का सिंबल दिया है। इस सीट पर उनका मुकाबला डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से होगा।

Trending News

कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
कंपनी दलालों के जरिए बांट रही प्रदूषण का पैसा, पेटो के धरने में पहुंचे विधायक
Jul 15, 2026, 11:14:00 PM
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
पंचायती राज विभाग का अहम निर्णय, जिला परिषद प्रादेशिक क्षेत्र का होगा परिसीमन
Jul 15, 2026, 10:57:00 PM
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
पुलिस ने अपनाया सख्त रूख, वाहन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहन की जांच
Jul 15, 2026, 8:29:00 PM
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
गावां-पटना मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल
Jul 15, 2026, 8:22:00 PM
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
स्कूल वैन से उतरा मासूम, अगले ही पल डंपर ने कुचल दिया, चार घंटे तक हाईवे जाम
Jul 15, 2026, 8:18:00 PM
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
अवैध रूप से चल रहे जुए के अड्डे पर छापा, छह गिरफ्तार, कई सामान जब्त
Jul 15, 2026, 8:05:00 PM
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
एसआईआर, मतदाता फॉर्म को लेकर कांग्रेस की बैठक, प्रदेश नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश
Jul 15, 2026, 7:55:00 PM
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
कोरियन भाषा सीखेंगे बिहार के युवा, विदेश में रोजगार की बढ़ेंगी संभावनाएं
Jul 15, 2026, 7:36:00 PM
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
दो कुख्यात पर 50-50 हजार का इनाम घोषित, एसपी ने रखा इनाम
Jul 15, 2026, 7:26:00 PM
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
दुकान में बिक रही थी अवैध रूप से शराब, 49 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
Jul 15, 2026, 7:10:00 PM